कलेक्टर ने जारी किया आदेश : बैतूल लोकसभा प्रत्याशी के निधन के बाद हीं होगा मतदान

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का आज मंगलवार को निधन हो गया। इसके बाद इस सीट पर चुनावी प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए है। बता दें कि सेकंड फेज में 26 अप्रैल को बैतूल सीट पर मतदान होना था, लेकिन प्रत्याशी के निधन के बाद इसे टाल दिया गया है।  बताया जा रहा है कि बसपा प्रत्याशी चुनावी दौरे से अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन के बाद अब बैतूल सीट पर नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया होगी।   

क्या हैं चुनावी नियम?

प्रत्याशी के निधन को लेकर बने चुनावी नियम की बात करें तो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 52 के तहत अगर किसी मान्यता प्राप्त राज्य या राष्ट्रीय पार्टी की ओर से मैदान में उतारे गए उम्मीदवार की नामांकन के बाद या मतदान से पहले मौत होती है, तो उस सीट पर वोटिंग को स्थगित कर दिया जाता है। ऐसे में कुछ दिन बाद मतदान के लिए नई तारीख की घोषणा की जाती है।

  • सम्बंधित खबरे

    तेज रफ्तार वाहन पलटा, महिलाएं समेत करीब 12 लोग घायल, तेरहवीं से लौट रहे थे सभी

    बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दर्जन भर महिलाएं और पुरुष घायल हुए हैं।…

    शराबी महिला ने बप्पा को ऐसे दी विदाई, वाहन के सामने किया नागिन डांस, Video Viral

    बैतूल। मध्य प्रदेश में गणेश विसर्जन की धूम अब अंतिम चरण में है। लोग नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। बैतूल में भी जोरों-शोरों से तैयारियां जारी है। लेकिन…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!