सरकार का काम अर्थव्यवस्था को संभालना है, कोई कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार का काम अर्थव्यवस्था को संभालने है, कोई कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं। दरअसल, पीयूष गोयल ने नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को वामपंथी विचारधारा की तरफ झुकाव रखने वाला बताया था।

गोयल ने शुक्रवार को कहा था कि अभिजीत बनर्जी कांग्रेस की न्याय योजना का समर्थन करते हैं, जिसे भारतीय मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में अस्वीकार कर दिया था। ऐसे में वह क्या सोचते हैं? उसे स्वीकार करने की आवश्यकता नहीं है।

नोबेल पुरस्कार विजेता ईमानदारी से काम करते हैं: प्रियंका

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में न्याय योजना मुख्य आकर्षण थी। प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री के बयान पर कहा कि भाजपा नेता अपना काम करने के बजाए लोगों की उपलब्धियों को झूठा साबित करने में लगे रहते हैं। नोबेल विजेता ईमानदारी से अपना काम करते हैं और नोबेल पुरस्कार पाते हैं। अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है। आपका काम इसमें सुधार लाना है, कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं।

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के आलोचक हैं बनर्जी

प्रियंका ने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी पोस्ट की। इसमें दावा किया गया था कि सितम्बर में ऑटो सेक्टर में लगातार गिरावट जारी है। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बनर्जी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं। वे 2019 के लिए अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार के चुने गए तीन अर्थशास्त्रियों में शामिल हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!