नवरात्रि मेला: मैहर वाली माता शारदा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

मैहर। आज से चैत्र नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच मध्य प्रदेश के सतना जिले में विराजमान त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता के इस मंदिर को मैहर देवी का शक्तिपीठ कहा जाता है। ‘मैहर का मतलब है मां का हार’ मां शारदा नगरी और दिव्य दरबार सज कर पूरी तरह तैयार हो गया। मां के दर्शन के लिए देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा की शक्ति पीठों के दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में स्थित मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर में चैत्र नवरात्रि के लिए सभी तैयारियां पूरी करली गई है। बतादें कि, यहां देवी सती का हार गिरा था जिसके बाद ये मैहर माता मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। मंदिर में एक हजार से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ कर भक्त मां शारदा मंदिर पहुंच कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते है। वहीं यहां रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है। मान्यता है कि मां के दरबार मे जो भक्त अपनी अर्जी लगता है उसकी हर मुराद पूरी होती है।

नवरात्रि मेला में सजता है बाजार

नवरात्रि में मैहर धाम के बाजार गुलजार दिखाई देते है। यहां मेला भी लगता है। जिसमें मां को चढ़ने वाला प्रसाद, रंग बिरंगी मां की चुनरी सजा कर दुकानदार रखते है। वहीं मेले के दौरान दुकानदारों को अच्छी दुकानदारी की उमीद रहती है। दर्शन करने आने वाले भक्तों ने बताया कि, मां के दरबार में हर मनोकामना पूर्ण होती है। मां के परम आल्हा मां शारदा के प्रथम आरती करते हैं। मां शारदा देवी मंदिर के पुजारी नितिन पाण्डेय ने बताया कि, मां के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या रोजना लाखों में रहती है। माता रानी का हरदिन अलग अलग सिंगार किया जाता है।

रामनवमी मेले के दौरान जिला का प्रशासनिक अमला मुस्तैदी से मौजूद रहता है। दूरदराज से आए भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो उसका प्रशासन पूरे इंतजाम रहता है। साथ ही बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहता है।

  • सम्बंधित खबरे

    लापरवाही पड़ी महंगी: डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

    मैहर. रेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुंबई-हावड़ा रेल खंड स्थित मैहर रेलवे स्टेशन में रेल परिचालन में हुई गंभीर चूक के बाद डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मियों…

    बाराती बनकर पहुंचे IT अफसर: सतना में कारोबारियों के 5 ठिकानों पर पड़ा छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

     मध्य प्रदेश के सतना में आयकर विभाग ने एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है, खास बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम यहां बाराती…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!