कार ड्राइव कर रहे युवक ने फिल्मी अंदाज में की फायरिंग, DIG ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश

मैहर। मध्य प्रदेश में इस कदर सोशल मीडिया का खुमार चढ़ा हुआ है कि लोग कानून को भी चुनौती देने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला मैहर जिले से सामने आया है। जहां कार सवार युवक ने ड्राइव करते हुए फिल्मी अंदाज में फायरिंग की। जिसका वीडियो अब सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस वायरल वीडियो पर डीआईजी मिथलेश शुक्ला ने संज्ञान लिया है। डीआईजी ने युवक की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक कार चलाते हुए हवाई फायरिंग कर रहा है। वहीं, दूसरा युवक अपने मोबाइल पर वीडियो शूट कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दहशत फैलाने के मकसद से वीडियो की रिकार्डिंग की गई है। वायरल वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है। वीडिया के मुताबिक, कार सवार युवक ने स्टेट बैंक चौराहे पर फायरिंग की है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। डीआईजी मिथलेश शुक्ला से कहा कि हम जल्द युवक को गिरफ्तार कर लेंगे। युवक ने जिस माउजर का इस्तेमाल कर फायरिंग की थी उसे भी बरामद कर लिया जाएगा। फायरिंग करने वाले युवक मैहर के बताए जा रहे है।

  • सम्बंधित खबरे

    लापरवाही पड़ी महंगी: डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

    मैहर. रेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुंबई-हावड़ा रेल खंड स्थित मैहर रेलवे स्टेशन में रेल परिचालन में हुई गंभीर चूक के बाद डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मियों…

    बाराती बनकर पहुंचे IT अफसर: सतना में कारोबारियों के 5 ठिकानों पर पड़ा छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

     मध्य प्रदेश के सतना में आयकर विभाग ने एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है, खास बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम यहां बाराती…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!