मोदी का छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र दौरा; तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करेंगे राजनाथ

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के के तहत पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। मौसम का मिजाज देखते हुए चुनाव आयोग भी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। 

बस्तर में भी रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करके छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री विजय संकल्प शंखनाद रैली की शुरुआत करेंगे जो बस्तर में हो रही है। प्रधानमंत्री बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भानपुरी के आमाबल गांव में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां 19 अप्रैल को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय क्षेत्रों में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

पीएम मोदी चंद्रपुर जिले में रैली को करेंगे संबोधित
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में धुआंधार चुनाव प्रचार कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी आज चंद्रपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे।

राजनाथ सिंह तमिलनाडु में करेंगे रैली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु के नमक्कल, तेनकासी और नागपट्टिनम में कल एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और रोड शो करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!