RGPV घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर: बैंक मैनेजर और दलित संघ का सदस्य गिरफ्तार, तत्कालीन कुलपति, रजिस्ट्रार अब भी फरार

भोपाल। राजधानी के RGPV घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 20 करोड़ के घोटाले से जुड़े दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर और दलित संघ के सदस्य को गिरफ्तार किया है जिसके बाद इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तत्कालीन कुलपति और तत्कालीन रजिस्ट्रार  अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने आरजीपीवी घोटाले के मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया है। गिरफ्तारी को लेकर सुबह विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस का घेराव किया था। विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री की मुलाकात  हुई थी जिसके बाद सीएम ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। बता दें कि इस घोटाले मामले में 1 महीने पहले एफआईआर हुई थी जिसमें आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या है पूरा मामला 

आरजीपीवी ने छात्रों के पैसों से एफडी कराई थी और उन पैसों का दुरुपयोग किया गया था। करीब 20 करोड़ रुपए निजी अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। इस मामले में यूनिवर्सिटी के तत्कालीन रजिस्ट्रार आर एस राजपूत, रिटायर्ड फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा, तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार का नाम सामने आया था। जिसके बाद उन पर एफआईआर की गई है। आरबीएल बैंक के कर्मचारी कुमार मयंक, दलित संघ सोहागपुर पर भी गड़बड़ी के आरोप लगे थे। जिसके बाद सभी पर धोखाधड़ी के मामले गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!