मध्यप्रदेश की बाकी तीन सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, ग्वालियर से प्रवीण पाठक पर जताया भरोसा

भोपाल. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की बाकी बची तीन सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. कांग्रेस ने मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू), ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है. बता दें कि कांग्रेस ने अब तक मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से 28 पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कुल 6 प्रत्याशियों की घोषणा की, इसमें 3 प्रत्याशी मध्यप्रदेश, 2 गोवा और 1 दादरा नगर हवेली से हैं.

जीतू पटवारी ने शेयर की लिस्ट, दी शुभकामनाएं

लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की बाकी बची तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होते ही. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाअंट पर लिस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘ लोकसभा चुनाव-2024 हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश से नामित अधिकृत प्रत्याशियों को अनंत बधाई शुभकामनाएं एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार. आशा है कि हम सभी के सार्थक प्रयास और एकजुटता के साथ कार्य से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी.’

गोवा और दादरा से ये हैं प्रत्याशी

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए साउथ गोवा सीट से कैप्टन विरियाटो फर्नांडिस और नॉर्थ गोवा से रमाकांत खलप को मैदान में उतारा है. वहीं दादरा नगर हवेली (एसटी) से अजीत रामजीभाई माहला चुनावी मैदान में उतरेंगे.

241 प्रत्याशी घोषित कर चुकी कांग्रेस

शनिवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ये 14वीं लिस्ट जारी की है. इसके साथ कांग्रेस के कुल 241 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित हो गए हैं. पार्टी ने इससे पहले13 अलग-अलग सूचियों में 235 उम्मीदवार घोषित किए थे. मध्यप्रदेश में कांग्रेस 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है. देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे और एमपी की कई सीटों पर पहले ही चरण में वोटिंग होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!