जेल से बाहर आते ही बरसे संजय सिंह, बोले- कुछ लोग हमें तोड़ना चाह रहे, कार्यकर्ता केजरीवाल के साथ

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद रिहा होते ही पार्टी मुख्यालय  पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम आंदोलन की कोख से जन्मे हैं। ये केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं।

सांसद संजय सिंह ने संबोधन के दौरान कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि आप का जन्म आंदोलन से हुआ है। हम किसी से नहीं डरते हैं। वे लोग आप को तोड़ना चाहते हैं। तानाशाही मचा रखी है देश के अंदर। मैं छह महीने जेल में था। हर कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी का नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है।

छह महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बिल्कुल इस्तीफा नहीं देंगे और दिल्ली की दो करोड़ जनता के लिए काम करेंगे। कहा जाता है कि कोई चिट्ठी कैसे लिखेगा। मैं वापस आ गया हूं। छह महीने जेल में बिताने के बाद जेल मैनुअल में लिखा है कि कोई भी व्यक्ति जेल में रहते हुए असीमित पत्र लिख सकता है।

आगे कहा कि अगर कोई सरकारी पत्र लिखना चाहता है, तो अदालत से अनुमति लेनी होगी। आगे कहा कि भाजपा के लिए मेरा एक नारा है ‘जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी’। आप ऐसे व्यक्ति पर सवाल उठा रहे हैं, जिसने देश की सेवा के लिए अपनी आईआरएस की नौकरी छोड़ दी। भाजपा का अगला नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि बंगारू जनता पार्टी है। संबोधन  से पहले उन्होंने मंच पर आप नेताओं से गले लगकर मुलाकात की। संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, सब पूरी ईमानदारी के साथ बाहर आएंगे और जेल के ताले टूटेंगे। अरविंद केजरीवाल, आतिशी और सौरभ सभी ने कहा कि हमने कोई शराब घोटाला नहीं किया। बीजेपी ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने शराब घोटाला किया था। उन्होंने शरद रेड्डी से 55 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। उन्होंने 55 करोड़ रुपये के डेक पर पिन लगा दी और फिर भाजपा ने उन्हें राजा बना दिया।

केजरीवाल के आवास पर पहुंचे संजय सिंह
जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह सीएम 
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुख्यमंत्री आवास पर मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने मुलाकात की। 

181 दिन बाद जेल से रिहा हुई संजय सिंह
राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। शाम को अदालत का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए।

संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष करने का समय है। यह समय जश्न मनाने का नहीं है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। इसके बाद संजय सिंह केजरीवाल के घर गए। उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!