केंद्र के कामकाज से खफा है हरियाणा! इस सर्वे ने बढ़ा दी है NDA की टेंशन

देश की 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. चुनावी माहौल के बीच एबीपी सीवोटर के सर्वे में सामने आया है कि हरियाणा की जनता केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज से ज्यादा खुश नहीं है. हालांकि, सरकार के प्रति नाराजगी के बावजूद प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी पसंदीदा चेहरा हैं. हरियाणा के 42 फीसदी लोग केंद्र सरकार के कामकाज से खुश हैं. वहीं, 31 फीसदी लोग मोदी सरकार के काम से संतुष्ट नहीं हैं. हरियाणा के 37 फीसदी लोग राज्य सरकार के कामकाज से नाखुश हैं और 29 फीसदी लोग थोड़े संतुष्ट हैं. शायद इसी वजह से राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा बदला गया है.

हरियाणा में अधिकतर समय तक मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री रहे, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें सीएम पद से हटाकर लोकसभा का टिकट दिया गया है. क्योंकि हरियाणा के 38 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के कामकाज से असंतुष्ट हैं.

53 फीसदी लोग पीएम के कामकाज से खुश

हरियाणा के 53 फीसदी लोग पीएम मोदी के कामकाज से खुश हैं. 26 फीसदी लोग खुश नहीं हैं. 20 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो पीएम के कामकाज से नाराज नहीं है, लेकिन कम संतुष्ट हैं. हरियाणा में 25 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो केंद्र सरकार के कामकाज से थोड़े खुश हैं. इसके बावजूद प्रधानमंत्री पद के लिए 64 फीसदी लोगों की पहली पसंद पीएम मोदी हैं. 28 फीसदी लोग राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं. 5 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो तीसरे विकल्प को पीएम बनाना चाहते हैं. वहीं, 3 फीसदी लोग इस बारे में स्पष्ट सोच नहीं रखते.

किसे कितना वोट?

इस सर्वे के अनुसार राज्य में 54 फीसदी वोट एनडीए गठबंधन के खाते में जा सकते हैं. 40 फीसदी वोट विपक्षी गठबंधन और 2 फीसदी वोट आईएनएलडी को मिल सकते हैं. मार्च में किए गए सर्वे से तुलना करें तो एनडीए गठबंधन को 2 फीसदी और विपक्षी गठबंधन को 2 फीसदी वोट का फायदा हुआ है. आईएनएलडी का वोट प्रतिशत पहले के समान है, लेकिन अन्य दलों को मिलने वाले वोट में 4 फीसदी की कमी आई है.

लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिए उम्मीदवारों का नामांकन पूरा हो चुका है. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है. मतदान के 7 चरण पूरे होने के बाद 4 जून को सभी 543 सीटों पर नतीजे आएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!