धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील डांस, VIDEO: अधिकारियों ने डांसरों के साथ लगाए ठुमके, अब जिम्मेदार झाड़ रहे पल्ला

ग्वालियर (डबरा)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से धार्मिक कार्यक्रम में अश्लीलता भरे डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डांसरों के साथ सीएमओ, अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब जिम्मेदार पल्ला झाड़ रहे हैं। वायरल वीडियो 21 मार्च का बताया जा रहा है।

दरअसल, यह मामला नगर परिषद भितरवार का है। जहां हर साल गोलेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद की गतिविधियां भी कराई जाती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दतिया जिले के बड़ोनी में पदस्थ सीएमओ राधा रमन और नगर परिषद भितरवार में पदस्थ सफाई दरोगा विनोद खटीक सहित भाजपा पार्षद गानों पर झूमते हुए नजर आए।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह आयोजन आचार संहिता के बीच हुआ। इस संबंध में भितरवार सीएमओ बाबूलाल कुशवाहा का उनका कहना है कि यह गलत है। मामले की जानकारी लगी है नोटिस जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस समय गोलेश्वर सांस्कृतिक मेले के नाम पर यह अश्लीलता परिषद के कर्मचारियों द्वारा परोसी जा रही थी, उस समय कुछ लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया था। जिस पर पुलिस भी बीच में पहुंची थी और इस अश्लीलता को बंद करवाया था। लेकिन बाद में देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!