नवरात्रि से पहले मां बमलेश्वरी मंदिर रोपवे का निरीक्षण करने गए कलेक्टर और एसपी हवा में लटके

राजनांदगांव: चैत्र नवरात्रि से पहले देवी मां के हर एक मंदिरों में साज-सजावट के साथ ही अन्य तैयारियां शुरू हो चुकी है. इस बीच जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी मोहित गर्ग धर्मनगरी डोंगरगढ़ पहुंचे. यहां एसपी और कलेक्टर मां बम्लेश्वरी मंदिर रोपवे का निरीक्षण करने पहुंचे. जैसे ही कलेक्टर और एसपी सहित अन्य कर्मचारी रोपवे का निरीक्षण करने पहुंचे, बिजली गुल हो गई और वे हवा में लटक गए. हालांकि कुछ देर बाद जेनरेटर चालू कर सभी को वापस उतारा गया. इस दौरान कम से कम 5-10 मिनट तक सभी हवा में लटकते रहे.

हवा में लटके कलेक्टर, एसपी: दरअसल, राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पहुंच कर कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली. बैठक लेने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी मोहित गर्ग और डोंगरगढ़ एसडीएम ऊपर मंदिर दर्शन करने रोपवे से ऊपर जा रहे थे. जैसे ही ट्राली बीच पहाडी में पहुंची, तो बिजली गुल हो गई. बिजली गुल होने पर रोपवे मे बैठे कलेक्टर की ट्राली 5 मिनट तक हवा में लटकती रही. बाद में जनरेटर चालू कर कलेक्टर उपर मंदिर पहुंचे. ये पूरा वाकया सोमवार दोपहर 12 बजे का है.

बिजली विभाग के अधिकारी ने दी सफाई: इस पूरे मामले में डोंगरगढ़ बिजली विभाग के जेई संबंध सिंह ठाकुर ने सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि, “133 केवी में फॉल्ट आने के बाद 5 मिनट के लिए लाईट बंद की गई थी.वहीं, इस मामले को क्लेक्टर संजय अग्रवाल ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी नवरात्री में सुरक्षा को लेकर एक मॉक ड्रिल की गई है, ताकि आगे ऐसी परिस्थितियों से कितने कम समय में निपटा जा सके. इस बीच बिजली भी चली गई थी,जिसके कारण अव्यवस्था हुई.”

बता दें कि राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी देवी विराजमान हैं. यहां नवरात्रि के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं. यहां ऊपर पहाड़ों पर लगभग 1100 सीढ़ियां चढ़कर भक्त माता के दर्शन के लिए जाते हैं. वहीं, सीढ़ियां नहीं चढ़ पाने वाले लोगों के लिए रोपवे की व्यवस्था की गई है. आज कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर्व के तहत मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान बिजली गुल होने से काफी देर तक कलेक्टर एसपी हवा में लटके रहे.

  • सम्बंधित खबरे

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का अंत निकट, 3 राज्यों की पुलिस ने इस बेस कैंप पर डाला डेरा, चक्रव्यूह में ऐसे फंसेंगे नक्सली?

    छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान अंतिम चरण में हैं. लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं अथवा मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के…

    डोंगरगढ़: मां बम्लेश्वरी मंदिर में भीड़ के बीच महिला श्रद्धालु की मौत, हर दिन लाखों दर्शनार्थी पहुंच रहे मां के दरबार

     राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. प्रतिदिन लगभग 2 से ढाई लाख भक्त मां के दर्शन…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!