पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों से की मतदान करने की अपील, कहा – आपके मतदान की शक्ति बदल सकती है छत्तीसगढ़ की तकदीर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों से मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया. इसके साथ ही प्रदेश में जब पहली बार विधानसभा चुनाव हुए तब से लेकर पिछले विधानसभा चुनाव तक लगातार हम सभी ने मिलकर प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया और छत्तीसगढ़ की पहचान बीमारू राज्य से बदलकर एक विकासशील प्रदेश के रूप में स्थापित की.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश को फिर से विकास की पटरी पर लौटाने का समय आ गया है. छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अब अपने मताधिकार का उपयोग करें. प्रदेश में सुशासन की सरकार बनाने का समय आ चुका है. यह मताधिकार सिर्फ एक वोट नहीं बल्कि संविधान से प्राप्त एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे छत्तीसगढ़ के अगले 5 साल निर्धारित होते हैं.

डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों से निवेदन करते हुए कहा कि मेरा आपसे आग्रह है कि आप सभी प्रदेशवासी मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं. जो युवा पहली बार मतदान करने वाले हैं (फर्स्ट टाइम वोटर्स) वे सभी पूरी जिम्मेदारी से योग्य उम्मीदवार का चुनाव करें, जिससे आने वाले इन 5 वर्षों में आपके मतदान की शक्ति छत्तीसगढ़ की तक़दीर बदल पाए. प्रदेश के सुनहरे भविष्य और समस्त प्रदेशवासियों के विकास के लिए हम सभी को शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है. निर्वाचन की यह पूरी व्यवस्था और अपने प्रतिनिधि के चयन का यह अवसर एक महत्वपूर्ण मौका है. कल आप सभी को अपने मतदान केंद्र पहुंचकर छत्तीसगढ़ के भविष्य का निर्धारण करना है, जिसके लिए आप सभी को मंगलकामनाएं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!