अगले शिक्षा सत्र से 9वीं और 10वीं में एनसीईआरटी कोर्स लागू होगा

भोपाल।  स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सीहोर जिले के शासकीय विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठकों में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएँ देखीं और अभिभावकों से बातचीत की। डॉ. चौधरी ने कहा कि अगले शिक्षा सत्र से सभी शासकीय स्कूलों में 9वीं और 10वीं कक्षा में भी एनसीईआरटी कोर्स लागू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जा रही है।मंत्री डॉ. चौधरी ने अभिभावकों से चर्चा करते हुए कहा कि शासकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिये हर तीन माह में एक बार शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक होगी, जिसमें विद्यार्थियों की शिक्षा और समस्याओं के बारे में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच खुला संवाद होगा। डॉ. चौधरी ने बताया कि मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है, जहाँ शिक्षकों के ट्रान्सफर उनकी सुविधा अनुसार ऑनलाइन किये जाने की परंपरा की शुरूआत की गयी है।स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्कूल में ऑडिटोरियम और बाउंड्रीवॉल बनवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्कूली मैदानों को अतिक्रमण से मुक्त रखा जायें।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!