तिहाड़ में तीन लेयर की सुरक्षा में रहेंगे केजरीवाल, सेल में टीवी के अलावा मिलेंगी ये सुविधा

आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार शाम तिहाड़ जेल भेज दिया गया। वह जेल नंबर दो की एक सेल में रहेंगे। जेल सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल तीन लेयर की सुरक्षा में रहेंगे। उनके सेल व आसपास करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग जेल महानिदेशक करेंगे। इसके अलावा सेल की सुरक्षा के लिए एक हेड वार्डर तैनात रहेगा। क्यूआरटी टीम भी 24 घंटे निगरानी करेगी। सेल में एक टेलीविजन की व्यवस्था होगी। साथ ही वह लाइब्रेरी से किताब लेकर पढ़ सकेंगे।

सोमवार शाम करीब 4.02 बजे जेल वैन से अरविंद केजरीवाल तिहाड़ के जेल नंबर 2 में पहुंचे। जेल में पहुंचने के बाद उन्हें ड्योढ़ी (कार्यालय) पर ले जाया गया। जहां उनका नाम, पता सहित अन्य जानकारी हासिल करने के बाद जेल अधिकारियों ने उनका मेडिकल करवाया। इसके बाद उन्हें सेल में भेज दिया गया।

जेल सूत्रों का कहना है कि अदालत के आदेश के मुताबिक ही उन्हें सुविधा दी जाएगी। उन्होंने अदालत से जेल में रहने के दौरान कुछ किताब व अन्य सामान की मांग की है, जिसे जेल प्रशासन की ओर से मुहैया करवाया जाएगा।

समर्थकों ने जेल के बाहर किया प्रदर्शन
अदालत से अरविंद केजरीवाल को जेल भेजे जाने के आदेश होने के बाद उनके समर्थक जेल के बाहर जुटने लगे। कुछ ही देर में जेल नंबर 2 के गेट के पास सैकड़ों समर्थक जमा हो गए। लोगों के जेल के बाहर पहुंचने की आशंका को देखते हुए पश्चिम जिला पुलिस ने पहले ही जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी। वहां पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जेल के बाहर बैरिकेड लगा दिया गया था। सुरक्षा की निगरानी खुद पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कर रहे थे। समर्थक बीच बीच में दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी करते हुए समर्थक सड़क पर आ गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समर्थकों पर हल्का बल प्रयाेग कर उन्हें वहां से हटा दिया।

आबकारी नीति में जेल में बंद नेता
. सत्येंद्र जैन —————-जेल नंबर सात
. मनीष सिसोदिया——— जेल नंबर एक
. संजय सिंह —————जेल नंबर पांच
. विजय नायर ————–जेल नंबर चार
. के कविता —————-जेल नंबर छह

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!