‘भारत में वीजा प्रतीक्षा समय को कम करेंगे’, अमेरिका के राजदूत ने दोहराया बाइडन का आदेश

अक्सर देखा गया है कि भारतीयों को अमेरिका के वीजा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति का नया आदेश राहत देने वाला है। बाइडन ने आदेश दिया है कि अमेरिका भारत में वीजा प्रतीक्षा समय को कम करेगा। 

भारत में अमेरिका के राजदूत ने क्या कहा?
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने ये बातें बताई हैं। उन्होंने वीजा नियुक्तियों और प्रतीक्षा समय पर जोर डालते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें भारत में वीजा के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने का आदेश दिया है। यह पहला उदाहरण है जब अमेरिका द्वारा किसी भी देश में इस बात पर गौर करने के लिए कहा गया है। गार्सेटी ने यह भी कहा कि ग्रीन कार्ड बैकलॉग का मुद्दा भी एक बड़ी समस्या है और जल्द ही इसका भी समाधान हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कई वीजा मामलों देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, इस आदेश से प्रतीक्षा समय में 75 प्रतिशत की कमी आएगी।

अमेरिका की कुछ विधायी सीमाएं हैं- गार्सेटी
अमेरिका के राजदूत ने कहा कि बात चाहे अप्रवासियों की हो, ग्रीन कार्ड की हो या स्थाई नागरिकता लेने वाले लोगों की हो, अमेरिका में भी सभी देशों की तरह किसी भी काम के लिए कुछ विधायी सीमाएं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये मानक भारतीयों के लिए निराशाजनक हैं क्योंकि बहुत सारे भारतीय हैं जो अमेरिका जाना चाहते हैं। गार्सेटी ने बताया कि अमेरिका का वीजा लेने वाले छात्रों की संख्या के मामले में भारत मैक्सिको के बाद दूसरे स्थान पर है। साल 2023 में 245,000 से अधिक भारतीय छात्र वीजा लेकर अमेरिका आए थे।

राष्ट्रपति बाइडन ने दिया यह आदेश
गार्सेटी ने कहा कि अमेरिका ने पूरे भारत में वीजा देने को मामले में 60 प्रतिशत की वृद्धि की और प्रतीक्षा समय को 75 प्रतिशत तक कम कर दिया है। उनसे पूछा गया कि वीजा की समय सीमा में 75 प्रतिशत की कमी के बावजूद 250 दिनों की प्रतीक्षा अवधि क्यों है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले में राष्ट्रपति बाइडन भारत में वीजा प्रतीक्षा समय को कम करने का आदेश दिया है। यह शायद पहली बार है, जब किसी राष्ट्रपति ने किसी देश के राजदूत से ऐसा कहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रपति बाइडन के लिए यह बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए डेमोक्रेट, रिपब्लिकन और निर्दलीयों को एक साथ आने की आवश्यकता होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!