अमेरिका में भाजपा समर्थकों ने निकाली कार रैली, 20 शहरों से 300 लोगों ने लिया हिस्सा

अमेरिका में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (ओएफबीजेपी-यूएसए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के समर्थन में 20 अलग-अलग शहरों में कार रैलियां निकाली। उन्होंने भारत के लोगों से आगामी चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को 400 से अधिक सीट दिलाकर भारी बहुमत से विजयी बनाने का आग्रह किया।

मोदी के समर्थन में अमेरिका में कार रैली
ओएफबीजेपी-यूएसए के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने कहा, “अमेरिका में भारतीय समुदाय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा और एनडीए को 400 से अधिक सीट पर जीतता देखने के लिए बहुत उत्साहित है। मैंने भारतीय-अमेरिकी प्रवासियों में ऐसा उत्साह इससे पहले कभी नहीं देखा था।”

ओएफबीजेपी-यूएसए के राष्ट्रीय महासचिव वासुदेव पटेल ने कहा, “ओएफबीजेपी द्वारा पूर्वी तट से पश्चिमी तट और उत्तर से दक्षिण तक लगभग 20 शहरों में आयोजित कार रैलियों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। अमेरिका की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में सिख समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी के समर्थन में कार रैली निकाली।” उन्होंने बताया कि भाजपा की जीत न केवल भारत के लिए बल्कि दुनिया में भी शांति और स्थिरता लाने के लिए महत्वपूर्ण होगी।

रैली में शामिल हुए 300 लोग
रैली में करीबन 200 कारों को शामिल किया गया था। इसमें भाग लेने के लिए विभिन्न शहरों से करीबन 300 लोग पहुंचे। अटलांटा, जॉर्जिया में 150 कारों ने इस रैली में हिस्सा लिया। इस रैली में लोग बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे, जिसमें लिखा था, अबकी बार 400 पार, मोदी 3.0 के लिए सिख अमेरिकी, मोदी गारंटी। लोगों ने 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हुए देखने की इच्छा जताई।

बता दें कि कार रैली वॉशिंगटन डीसी के मैरीलैंड में आयोजित की गई। इस रैली में शामिल होने वाले लोग पहले गुरुद्वारे गए और फिर वहां से रैली वाले स्थान पर पहुंचे। सभी कारों को भाजपा और अमेरिकी झंडो से सजाया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!