कपिल मिश्रा का तंज ‘जन लोकपाल का वादा कर सत्ता में आई AAP, अब रामलीला मैदान में

दिल्ली में रामलीला मैदान में सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में रविवार सुबह से रैली जारी है. इस रैली में इंडिया गठबंधन के 28 दलों के नेता शामिल होंगे. इस बीच दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इंडिया ब्लॉक रैली को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी लोगों से रामलीला मैदान में जन लोकपाल लाने का वादा कर सत्ता में आई थी. आज उसी रामलीला मैदान में भ्रष्टाचारियों के लिए रेड कारपेट बिछाई जा रही है.”

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के मुताबिक केजरीवाल की कहानी इंडिया अगेंस्ट करप्शन से शुरू हुई थी. अब वो इंडिसा विद करप्शन पर समाप्त होने के कगार पर है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार की वजह से भ्रष्टाचारियों में हाहाकार है. आज भारत के सभी भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचारी नेता एक-दूसरे का साथ देकर नटवरलाल बन गए हैं. 

आवाज दबाने की कोशिश

इससे पहले आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पिछले 2 वर्षों से कैसे फर्जी जांच के नाम पर हमारी पार्टी और सरकार को निशाना बनाया जा रहा है. अभी तक कोई सबूत नहीं मिले हैं. सिर्फ “कुछ बयानों पर मौजूदा सीएम को गिरफ्तार कर लिया गया. यह आवाज दबाने की कोशिश है, जो भी बीजेपी से सवाल पूछता है, उन्हें जेल भेजा जा रहा है.”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!