कांग्रेस ज्योतिरादित्य को चुनाव लड़ाना चाहती है ग्वालियर से

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर कांग्रेस कमेटी वापस बुलाना चाहती है। ग्वालियर के कांग्रेसी चाहते हैं कि 2019 का लोकसभा चुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से लड़ें। बता दें कि ग्वालियर सिंधिया परिवार की पुरानी सीट है, यहां से उनके पिता स्व. माधवराव सिंधिया चुनाव लड़ते थे।

मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक खत्म होने के बाद लोकसभा प्रभारी जब बंद कमरे में पदाधिकारियों की राय जानने बैठे तो सिंधिया समर्थकों ने राय दी- हो सके तो ग्वालियर सीट से सिंधिया को ही मैदान में उतारा जाए। बैठक में पार्टी के ब्लाॅक, सेक्टर और मंडल अध्यक्षों के साथ जिला अध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों को बुलाया गया था। आधिकारिक रूप से तय किया गया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया इस सीट का फैसला करेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से क्यों

भारतीय जनता पार्टी गुना लोकसभा से शिवराज सिंह चौहान को उतारने की प्लानिंग कर रही है। यह बड़ी चुनौती होगी और इसके कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया पश्चिम उत्तरप्रदेश में स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाएंगे।

2014 में ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ विशेष विधानसभाओं में हार गए थे। इस बार चुनाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

ग्वालियर में भाजपा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर का भारी विरोध है। वो सीट छोड़कर भागना चाहते हैं। भाजपा के पास कोई विकल्प नहीं है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में ग्वालियर व्यापार मेले में 50 प्रतिशत टैक्स छूट दिलवाई है इससे उनकी लोकप्रियता का ग्राफ काफी बढ़ गया है।

ग्वालियर सीट सिंधिया परिवार की प्रतिष्ठापूर्ण सीट रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के लड़ने से वह सीट सिंधिया परिवार के पास वापस आ जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!