IPL-2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हराया. चेपॉक मैदान पर शुक्रवार को RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए. CSK ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

इम्पैक्ट प्लेयर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा ने 37 बॉल पर नाबाद 66 रन की साझेदारी की. इससे पहले, डेरिल मिचेल ने 22 रन, अजिंक्य रहाणे ने 27 रन, रचिन रवींद्र ने 37 रन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 15 रन बनाए.









