मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी और धमाका, 40 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

रूस की राजधानी मॉस्को के पास एक कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार (22 मार्च) को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी और धमाके को अंजाम दिया. घटना में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है. जिस कॉन्सर्ट हॉल में इस वारदात को अंजाम दिया गया वो मॉस्को क्षेत्र के क्रास्नोगोर्स्क में है और क्रोकस सिटी हॉल के रूप में जाना जाता है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि क्रोकस सिटी हॉल में तीन लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 10 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की आशंका है. न्यूज एजेंसी आरआईए के मुताबिक, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी शुरू होने के बाद एक धमाका हुआ. टास न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि लोगों की निकासी जारी है. वहीं, कॉन्सर्ट हॉल में आग लगने के वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कुछ वीडियो फुटेज में कॉन्सर्ट हॉल में अफरा-तफरी दिखाई दे रही है, लोगों की भीड़ हॉल से भागने की कोशिश करती दिख रही है और गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है. एक वीडियो में क्रोकस हॉल की छत से आग की लपटें उठती हुई दिख रही हैं. आपको स्पष्ट कर दें कि एबीपी न्यूज इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो विचलित कर सकते हैं, इसलिए हम उन्हें यहां नहीं दिखा रहे हैं.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने TASS न्यूज एजेंसी के हवाले से कहा कि जहां गोलीबारी हुई, उस हॉल में विस्फोट और आग लगने की सूचना मिली है. कोमर्सेंट अखबार ने फुटेज ऑनलाइन पोस्ट की, जिसमें कॉन्सर्ट हॉल की इमारत से धुआं निकलता दिख रहा है.

आरटी की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 50 एम्बुलेंस टीमों को क्रोकस सिटी हॉल के लिए रवाना किया गया है. RT ने रिपोर्ट्स के हवाले से कहा है कि क्रोकस सिटी हॉल आतंकी हमले में 40 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए हैं.

आरटी ने आपातकालीन सेवाओं के हवाले से एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ”मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल के बेसमेंट से 100 लोगों को बचाया गया.”

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!