अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, AAP बोली- दिल्ली के सीएम थे, हैं और रहेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने केजरीवाल से करीब दो घंटे तक पूछताछ की और इसके बाद टीम उन्हें लेकर ईडी दफ्तर पहुंची.

स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला मामला है जब मुख्यमंत्री रहते हुए किसी नेता को केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है. आप ने साफ कर दिया है कि गिरफ्तारी के बाद भी केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे.

दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद ईडी की टीम गुरुवार की शाम को करीब सात बजे केजरीवाल के आवास पर पहुंची. इस दौरान सुरक्षा के कडे़ इंतजाम देखे गए.

इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल’

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने साफ कर दिया है कि वो (केजरीवाल) सीएम बने रहेंगे. वो इस्तीफा नहीं देंगे. मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सीएम थे, हैं और रहेंगे. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक विचार हैं, उन्हें खत्म नहीं किया जा सकता है.

आतिशी ने कहा, ”यह AAP और अरविंद केजरीवाल को रोकने की साजिश है. दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से प्यार करती है और वे इसका जवाब बीजेपी को देंगे.”

गिरफ्तारी के समय केजरीवाल के आवास के बाहर भारी संख्या में भीड़ देखी गई. आप के कार्यकर्ता केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए. आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक राखी बिड़ला ने कहा कि केजरीवाल झुकेंगे नहीं.

वहीं आप ने एक्स हैंडल पर लिखा कि हमारा हौसला नहीं टूटेगा.

ईडी की टीम के पहुंचते ही दिल्ली के विधायकों का केजरीवाल के आवास आने का सिलसिला शुरू हो गया. मंत्री सौरभ भारद्वाज सीएम केजरीवाल के घर पहुंचे. सौरभ भारद्वाज को अंदर नहीं जाने नहीं दिया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!