ईडी ने सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार, आप नेताओं का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो घंटे की पूछताछ के बाद उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ड्रोन से रख रही निगरानी
दिल्ली पुलिस सीएम आवास के आसपास ड्रोन से कड़ी निगरानी कर रही है।

आतिशी ने बोली- सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है

दिल्ली मंत्री आतिशी ने कहा कि हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।

सीएम केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने पहले 10वां समन जारी किया और उसके बाद उनके आवास पर पहुंची। जहां सीएम से दो घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बोले- जेल से चलेगी सरकार
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि अगर सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है तो जेल से सरकार चलाई जाएगी। सीएम अपना इस्तीफा नहीं देंगे।

सीएम केजरीवाल के घर के आसपास धारा 144 लागू और फोन जब्त
ईडी की जांच के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर नेता, मंत्री और कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने सीएम केजरीवाल के घर के बाहर धारा 144 लागू कर दी है। वहीं सीएम केजरीवाल का फोन भी जब्त कर लिया है।

दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि ये कार्रवाई निंदनीय है
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय भी सीएम आवास के बाहर पहुंची हैं। जहां पहले से भारी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद हैं। मेयर शैली ने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है, अगली तारीख 22 अप्रैल तय की गई है। छापेमारी करने, गिरफ्तार करने, तलाशी लेने की इतनी जल्दी क्या थी। जिस तरह से यहां पुलिस तैनात की गई है। यह निंदनीय है।हमारा अरविंद केजरीवाल से कोई संपर्क नहीं है। आगे के इरादे जल्द ही स्पष्ट हो जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!