भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ को दिखाई हरी झंडी, कहा – यह प्रचार का नहीं, विश्वास का रथ

रायपुर. भाजपा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने बुधवार शाम भाजपा मुख्यालय में विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर रवाना किया. एलईडी रथ के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आज 22 एलईडी वाहनों को पूजा के बाद रवाना किया. इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरवरी में ही इस अभियान के तहत 11 वाहनों को रवाना कर दिया था. आज इस अभियान का विस्तार करते हुए भाजपा ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है.

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के सभी 11 प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं. जनता के बीच हैं. भारतीय जनता पार्टी इस बार छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने जा रही हैं और देश में हम मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार जा रहे हैं. तीसरी बार भाजपा का सरकार बनाना तय है. उन्होंने कहा, देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता चुनाव में जुटे हुए हैं. भाजपा का एलईडी प्रचार वाहन प्रदेश के कोने कोने तक नरेंद्र मोदी का और विष्णुदेव साय का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचेगा. इस अभियान के माध्यम से सभी लोकसभा के शक्ति केंद्र तक गांव गांव तक जन जन तक भाजपा का प्रचार वाहन पहुंचेगा और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचेगी.

उन्हाेंने कहा, सभी वाहनों में हमने सुझाव पेटी की व्यवस्था की है, जिसके माध्यम से जनता सुझाव दे सकती है. जनता का सुझाव आवश्यक है और हमारा नारा भी है, सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सब का विश्वास और हमने देश की जनता और प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है.

भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा, सभी 11 की 11 सीटों पर हमारा प्रचार अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है. इसके तहत आज पुनः22 एलईडी वाहनों को उतारा गया है. इसके साथ ही प्रचार के हर एक मध्यम से भाजपा जनजन तक पहुंच रही है. प्रत्येक बूथ में लक्ष्य निर्धारित कर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता विजय संकल्प के साथ जुट चुका है. भाजपा सभी 11 की 11 लोकसभा सीटो पर भारी मतों से विजयी होने जा रही है.

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, प्रदेश कार्यालय मंत्री नरेशचंद्र गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, एलईडी वाहन प्रचार अभियान के संयोजक संजुनारायण सिंह ठाकुर, सहसंयोजक अमित मैशेरी, प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी मिथुल कोठारी, आईटी सेल प्रभारी सुनील पिल्लई सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!