आज सिंगरौली में सभा को संबोधित करेंगे सीएम मोहन यादव, जन आभार यात्रा में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली में रहेंगे। वह यहां जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद एनसीएल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री संबल योजना के हितग्राहियों को वर्चुअल तरीके से  हितलाभ का वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 9.10 बजे भोपाल से शासकीय वायुयान से प्रस्थान कर 10 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से सुबह 10.30 बजे सतना जिले के चित्रकूट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल माध्यम से श्रीराम पथ गमन योजना के निर्माण कार्यों के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर से चित्रकूट से रवाना होकर डेढ़ बजे सिंगरौली पहुंचेंगे और ग्राम हर्रई से जन आभार यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री विभिन्न वर्गों और समुदायों और संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करते हुए एनसीएल मैदान बैढ़न पहुंचेंगे। एनसीएल मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 229.55 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

शहरी आजीविका मिशन और अन्य योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। दोपहर बाद 3.30 बजे नव निर्मित हवाई पट्टी सिंगरौलिया पहुंचेंगे। वहां से वायुयान से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. यादव का सिंगरौली में पहला कार्यक्रम है।

  • सम्बंधित खबरे

    Singrauli कलेक्टर को हाईकोर्ट के जज ने लगाई जमकर फटकार, 4 अधिकारियों को नोटिस जारी

    सिंगरौली: मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने सिंगरौली जिले के 4 अधिकारियों को अवमानना का नोटिस थमाया है। इनमें सिंगरौली कलेक्टर, SDM देवसर, सरई तहसीलदार और नायब तहसीलदार (सर्किल खनुआ) शामिल हैं। हाइकोर्ट…

    CM मोहन सीधी से करेंगे चुनावी प्रचार का शंखनाद, प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन रैली में होंगे शामिल

    लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के सभी दिग्गज नेता सभी बूथों की जानकारियां ले रहे हैं। वहीं लगातार कार्यकर्ताओं के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!