‘मुस्लिमों को समझ आने लगी कांग्रेस की नीयत, हो रहा मोहभंग’: सैयद जाफर के BJP में शामिल होने पर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बोले- PM मोदी के प्रति विश्वास

भोपाल। कांग्रेस ने देश के मुस्लिम समुदाय को दशकों तक गुमराह किया। उन्हें देश के बहुसंख्यक समुदाय से डराया, धमकाया और भ्रमित किया। लेकिन अब मुस्लिम समाज की आंखें खुल चुकी हैं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अब कांग्रेस के तुष्टिकरण जाल के आरपार भी स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। उन्हें कांग्रेस और उसके नेताओं की नीयत समझ में आ गई, लिहाजा उनका कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है। सैयद जाफर का बीजेपी में शामिल होना मुस्लिम वर्ग का भाजपा और पीएम मोदी के प्रति विश्वास को प्रकट करता है। यह सभी बातें राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहीं है।

डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि देश की आजादी और विभाजन के बाद से ही कांग्रेस और उसके नेता मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक के तौर पर उपयोग करते रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कभी बहुसंख्यक समुदाय का डर दिखाया, तो कभी तुष्टिकरण का झुनझुना बजाते रहे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण के लिए जो प्रयास शुरू किए हैं, उनका लाभ देश के मुस्लिम समाज को मिल रहा है।

आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मुस्लिमों को भी मिल रहा है। मोदी सरकार के प्रयासों से मुस्लिम बेटियां भी पढ़ाई के लिए आगे आ रही हैं और तीन तलाक विरोधी कानून से मुस्लिम महिलाओं के जीवन में निश्चितता आई है। हर वर्ग की तरह सरकार मुस्लिम समाज के युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही है।राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में मुस्लिम समाज के लोग पहले से ज्यादा सुरक्षित और खुशहाल हैं। यही वजह है कि उनकी आंखों से वो चश्मा उतर गया है, जो कांग्रेस ने उन्हें पहना रखा था। अब वो अपना अच्छा और बुरा समझने लगे हैं। इसलिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!