शहर में मची फाग महोत्सव की धूम, ठाकुरजी की हवेलियों में उड़ रहा भक्ति का गुलाल

रामघाट मार्ग स्थित श्री सिद्ध बालाजी मंदिर पर आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के मातृशक्ति प्रकोष्ठ द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान राधे कृष्णा का पूजन करने के बाद फूलों से समाज की महिलाओं ने धूमधाम से फाग उत्सव मनाया।

वहीं दानी गेट स्थित भावसार समाज धर्मशाला पर भावसार क्षत्रिय समाज की महिला मंडल द्वारा श्री हिग्लाज माता मंदिर को भोग लगाया एवं भजन, फाग उत्सव का आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष रजनी मनोज भावसार व सचिव करुणा ललित भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की महिलाओं ने बरसाने की तर्ज पर भजन कीर्तनकार फूल व गुलाल से होली खेली गई।

ऐसा माना जाता है कि फाग के महीने में कृष्ण जी ने राधा जी व गोपियों के साथ में होली खेल कर रासलीला की थी और फाग महोत्सव मनाया था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। भावसार समाज महिला मंडल द्वारा यूं तो साल भर कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं और हर त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है, उसी कड़ी में यहां पर फाग महोत्सव मनाया गया है। जिसमें गोपाल मंदिर की भजन मंडली द्वारा होली के मधुर भजनों की प्रस्तुति हुई।
कार्यक्रम में बच्चों को राधा कृष्ण की पोशाक पहनाकर फाग उत्सव मनाया गया और महिलाओं द्वारा फूल एवं गुलाल से होली खेली गई। कार्यक्रम में समाज के संरक्षण मंडल की महिला सदस्य, महिला मंडल की समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुई। कार्यक्रम के बाद सभी महिलाओं को महाप्रसादी वितरण की गई। जब की पोरवाल सखी ग्रुप, उज्जैन द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया।

महाप्रभुजी की बैठक पर मनाई ब्रज की लट्ठमार होली
मथुरा वृंदावन एवं ब्रज की तर्ज पर महाप्रभुजी की बैठक मंगलनाथ रोड पर सैकड़ों वैष्णव महिलाओं-पुरुषों ने लट्ठमार होली खेली के साथ टेसू गुलाल से फाग खेला। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल युवा मंडल एवं महिला मंडल के संस्थापक विट्ठल नागर के मार्गदर्शन में सभी महिला-पुरुषों ने लट्ठमार होली खेलकर भगवान श्री कृष्ण की विद्यास्थली पर फाग उत्सव मनाया। होली के गीतों के साथ भगवान श्री कृष्णा की लीलाओं का वाचन हुआ।

खाटूश्यामजी का फाग महोत्सव मनाया
हर साल की तरह इस साल भी 21 मार्च तक सिद्धपीठ श्री दिव्यधाम देव स्थान हाटकेश्वर कॉलोनी के सामने विनायक सिटी में खाटूश्याम बाबा का फाग महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आज से 20 मार्च तक श्याम मारुति महायज्ञ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 20 मार्च को सवा क्विंटल चूरमें के लड्डू का भोग लगेगा। पूणार्हुति पर 21 मार्च को विशाल भंडारा महाप्रसादी का आयोजन शाम 5 बजे से मंदिर प्रांगण पर किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाई गई होली: भगवान महाकालेश्वर को एक किलो हर्बल गुलाल अर्पित, पूजा के बाद होलिका दहन

    उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर में सबसे पहले होली का त्योहार मनाया गया। भगवान को एक किलो हर्बल गुलाल अर्पित किया गया। पूजन के…

    बेटी के साथ मार्केट गए पिता की हार्ट अटैक से मौत, जेब से पैसा निकालते ही बेसुध होकर गिरा

    उज्जैन। इन दिनों हार्ट अटैक से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के उज्जैन से सामने आई है। जहां बेटी के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!