उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. कई आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. फिरोजाबाद डीएम उज्जवल कुमार को हटा दिया गया है. उन्हें विशेष सचिव MSME बनाया गया है.
उज्जवल कुमार की जगह विशेष सचिव कौशल विकास रहे रमेश रंजन को फिरोजाबाद का नया डीएम बनाया गया है. इसके अलावा IASअरुण प्रकाश विशेष सचिव MSME को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है.IAS ईशा प्रिया को विशेष पर्यटन बनाया गया, IAS गौरव वर्मा विशेष सचिव युवा कल्याण को विशेष सचिव SAD बनाया गया है. साथ ही IAS शेष नाथ विशेष सचिव गन्ना को विशेष सचिव PWD बनाया गया है.









