पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बीजेपी में होंगे शामिल! पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे उनके बंगले, बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा  

भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। जहां बीजेपी ने 29 सीटों में से 24 में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, वहीं कांग्रेस की एमपी को पहली सूची का सभी को इंतजार है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह अचानक पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात करने उनके बंगले पहुंचे।बताया जा रहा है कि दोनों ही नेताओं ने बंद कमरे में एक दूसरे से चर्चा की। बता दें कि गोविन्द सिंह मुरैना से टिकट के दावेदार है। वहीं सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी मुरैना से विधायक पंकज उपाध्याय को उम्मीदवार बना सकती है। ऐसे में गोविंद सिंह का अचानक नरोत्तम मिश्रा से मिलना और बंद कमरे में गुफ्तगू करने से एमपी का सियासी पारा चढ़ गया है।ऐसा इसलिए भी, क्योंकि नरोत्तम मिश्रा को कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में क्या अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष बीजेपी जॉइन करने वाले है ? ये चर्चा का विषय बन गया है।   

वैसे तो राजनीति में नेताओं के बयान और उनकी तस्वीरें सियासत के पारे का तापमान तय करती हैं, लेकिन जो तस्वीर मध्य प्रदेश से सामने आई है, उसने सियासी पारे में थोड़ी गर्माहट जरूर ला दी है। बहरहाल, तस्वीर में दोनों नेता भले ही कूल लुक दे रहे हों, लेकिन इस मुलाकात के मायने लोग अपनी तरह से निकाल रहे हैं, क्योंकि ये मुलाकात ऐसे समय हुई है जब कांग्रेस पार्टी के नेताओं का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है।  

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!