एमपी को मिलेंगे 6 नए एयरपोर्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन शहरों को हवाई रुट से जोड़ने का किया ऐलान

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव से एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब 6 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे. इन एयरपोर्टस को लेकर केंद्र सरकार ने कार्य योजना तैयार कर ली है. इन शहरों में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का गृह नगर उज्जैन भी शामिल है. मध्य प्रदेश में लगातार हवाई यात्राओं को विकसित किया जा रहा है.

ग्वालियर और जबलपुर एयरपोर्ट के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के एयरपोर्ट की संख्या आने वाले समय में बढ़कर 10 तक हो जाने का ऐलान किया है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि मध्य प्रदेश में पहले चार एयरपोर्ट थे. इनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर शामिल है.

एमपी के इन शहरों में बनेंगे एयरपोर्ट
मध्य प्रदेश में हवाई यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रति सप्ताह 489 हवाई जहाज का आवागमन होता था. अब इन एयरपोर्ट से प्रति सप्ताह 1000 विमान का आवागमन होता है. इस प्रकार उन्होंने पिछले तीन सालों की अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश में 10 एयरपोर्ट नजर आएंगे. इनमें शिवपुरी, गुना, दतिया, उज्जैन, रीवा, सतना शामिल है. इन सभी शहरों में आने वाले समय में एयरपोर्ट बनने वाले है. 

‘एमपी के 21 शहरों में हवाई सेवा’
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि जिस शहर में एयरपोर्ट बनता है, वहां का व्यापार, व्यवसाय, पर्यटन और रोजगार भी बढ़ता है. मध्य प्रदेश के कोने- कोने में एयरपोर्ट बनने वाले हैं, जिससे यहां पर व्यापार भी बढ़ेगा. उन्होंने बताया कि बीते तीन साल पहले तक मध्य प्रदेश के केवल 12 शहर ही हवाई मार्ग से जुड़े हुए थे, वहीं अब तीन सालों में इन शहरों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!