मोहन कैबिनेट की बैठक आज, केन-बेतवा जल कलश यात्रा का CM करेंगे शुभारंभ, बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज

भोपाल। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट की आज अंतिम बैठक होने वाली है। इसमें महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सुबह साढ़े 11 बजे से राजधानी में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित की गई है।जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में मप्र में सोलर कृषि पंप पर दिए जाने वाले अनुदान को बढ़ाने का निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में साइबर तहसील को पूरे मध्‍य प्रदेश में लागू करने के निर्णय को अनुसमर्थन के लिए रखा जाएगा। सरकार द्वारा चार प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि को देखते हुए मध्‍य प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनर की महंगाई राहत बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। कर्मचारी और पेंशनरों से जुड़े संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं।

केन-बेतवा जल कलश यात्रा का CM करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम कुशा भाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में सुबह 10 बजे होगा। इस अवसर पर मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

आयोजन के तहत संबंधित गांवों में 11 मार्च से 13 मार्च तक जल जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत केन-बेतवा लिंक परियोजना तथा पार्वती -कालीसिंध- चंबल लिंक परियोजना के 17 जिलों के संभावित 3614 लाभान्वित गांवों में कलश यात्रा तथा जल आधारित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
इधर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की भी दिल्ली में शाम 6 बजे बैठक होगी। बैठक में मध्य प्रदेश की बची हुई पांच सीटों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। धार, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट लोकसभा के नाम का अभी ऐलान नहीं हुआ है। पहले लिस्ट में एमपी के 29 में से 24 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 11 मार्च के कार्यक्रम
प्रातः 10:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में स्थानीय कार्यक्रम –

– केन-बेतवा एवं पार्वती- कालीसिंध- चम्बल जल कलश यात्रा का शुभारंभ

– नियुक्ति पत्र का वितरण,

– पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्रमपूर्व पदोन्नति प्रदान

प्रातः 11:30 मंत्रालय में कैबिनेट बैठक,

दोप 12:30 मंत्रालय में राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की बैठक,

दोप 3 बजे भोपाल स्टेट हेंगर से दिल्ली के लिए रवाना,

दिल्ली स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!