आज काशी में सबसे बड़ा रोड शो करेंगे पीएम मोदी, 28 KM तक होगी पुष्पवर्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनने के बाद आज सबसे बड़ा रोड शो करेंगे। पीएम मोदी पर बाबतपुर से बरेका तक 28 किलोमीटर लंबे रूट पर पुष्पवर्षा होगी। खास बात यह है कि पीएम मोदी अपनी कार के रूफटॉप से बाहर आकर लोगों का अभिवादन भी करेंगे।

भाजपा ने पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए पीएम मोदी के सड़क मार्ग रूट पर स्वागत के लिए 16 प्वाइंट भी बनाए हैं। एक पखवारे में ही दूसरी बार वाराणसी आ रहे पीएम मोदी 22 फरवरी को भी सड़क मार्ग से ही एयरपोर्ट से बरेका गए थे। मगर, उस यात्रा में पीएम मोदी ने कार के अंदर से ही अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाया था। शनिवार की शाम छह बजे के बाद पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से चलेंगे तो पीएम कई जगहों पर कार से बाहर आकर भी लोगों का अभिवादन करेंगे।

पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट, हरहुआ चौराहा, शिवपुर चौराहा, अर्दली बाजार, कचहरी चौराहा, लहरतारा चौराहे से आगे, मंडुवाडीह चौराहा, बीएलडब्ल्यू गेट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर पीएम का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही इन जगहों पर मंत्रोच्चार के लिए बटुक, डमरू दल और कलाकार उपस्थित रहेंगे। बीएलडब्ल्यू में पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले पार्टी पदाधिकारियों की सूची को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया जाएगा।

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से नौ मार्च की रात काशी पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह बीएलडब्ल्यू हेलिपैड से आजमगढ़ में जनसभा के लिए रवाना हो जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!