निजामुद्दीन-खजुराहो के बीच दौड़ेगी “वंदे भारत एक्सप्रेस”, ग्वालियर भी होगा स्टॉपेज, PM मोदी 12 मार्च को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

 ग्वालियर। लोकसभा चुनाव से पहले रेलवे ने बड़ी सौगात दी है, अंचल को एक और नई वंदे भारत मिल गई है। ग्वालियर चंबल बुंदेलखंड को रेलवे ने यह सौगात दी है, नई दिल्ली से खजुराहो के बीच अब वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। जिसका संचालन 12 मार्च से शुरू किया जाएगा। इसके जरिए ग्वालियर झांसी खजुराहो के यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।दरअसल नई दिल्ली से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 12 मार्च से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड के अफसरों ने बीते दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए झांसी मंडल के अफसरों को ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारी करने के लिए कहा था। 12 मार्च से शुरू होने जा रही इस नई वंदे भारत ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से आगरा ग्वालियर झांसी और ललितपुर होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। बीते 16 अप्रैल 2022 को झांसी मंडल के दो दिवसीय दौरे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आए थे।  इस दौरान उन्होंने कहा था कि नई दिल्ली से खजुराहो के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। लेकिन खजुराहो की बजाय 1 अप्रैल 2023 से रानी कमलापति से निजामुद्दीन के बीच इसे शुरू कर दिया गया। अब निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि अभी ग्वालियर से खजुराहो जाना हो तो उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस लगभग 6:30 घंटे में पहुंचा देती है। जबकि कुरुक्षेत्र खजुराहो एक्सप्रेस ग्वालियर से लगभग 7 घंटे 42 मिनट में यात्रा पूरी करती है। लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए इसकी समय सीमा में भी कमी आएगी। रेल प्रशासन के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!