KBC 11: यूपी के टीचर पर भारी पड़ा ‘रावण’ से जुड़ा यह सवाल, गवांनी पड़ी जीती गई लाखों रुपये

‘कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)’ सीजन 11 के बीते एपिसोड में ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ का सही जवाब देकर हाथरस, उत्तर प्रदेश के अखिलेश कुमार अंबेश  को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। इस शो में  अखिलेश ने काफी शानदार तरीके से खेल की शुरुआत की। लेकिन शो में अखिलेश ‘रावण’ से जुड़े एक सवाल का गलत जवाब देखकर अपनी जीती हुई रकम गवां दी और केवल 3.20 लाख रुपये लेकर उन्हें घर लौटना पड़ा। 
25 लाख का था ‘रावण’ से जुड़ा सवाल
दरअसल, अमिताभ ने शो में हॉट सीट पर बैठे अखिलेश से सवाल किया कि’ किस ऐतिहासिक या पौराणिक पात्र के नाम पर श्रीलंका ने अपने पहले उपग्रह का नाम रखा?। आप्शन में  A. कुबेर B. बुद्ध C. विभीषण D. रावण ..। अखिलेश ने इस सवाल का जवाब बुद्धा दिया लेकिन इस सवाल का सही जवाब रावण था। अखिलेश के जवाब से अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए और पूछा कि क्या सोचकर इसका जवाब दिया। अखिलेश बताते हैं कि श्रीलंका में बौद्ध धर्म का काफी प्रचार प्रसार है इसलिए ये हो सकता है। गलत जवाब की वजह से वो जीती हुई राशि भी हार गए और महज 3.20 लाख ही घर लेने जाने में कामयाब रहे। इससे पहले वह 12 लाख 50 हजार जीते थे। 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के रहने वाले अखिलेश कुमार अंबेश पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़पुर के सहायक अध्यापक हैं। शो में हाथरस का जिक्र आते ही अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंशराय बच्चन और काका हाथरसी को भी याद किया था। कार्यक्रम के दौरान बिग बी ने शिक्षक से उनके पढ़ाने का तरीका पूछा। शिक्षक ने गीत के जरिए बच्चों को गिनती याद कराने की ट्रिक बताई। इसकी तारीफ अमिताभ बच्चन ने की।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!