सावधि तालाबों में किया जाएगा मछली के बोनसाई सीड्स का उत्पादन : मंत्री यादव

पशुपालन एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने मत्स्य महासंघ की छ: माही प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सावधि तालाबों में बोनसाई मत्स्य सीड्स के उत्पादन को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के मत्स्य अधिकारी मत्स्य उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें।
सचिव श्री अश्विनी कुमार राय ने कहा कि त्रैमासिक और छ:माही अवधि के तालाबों में जल की उपलब्धता के आधार सीड्स का उत्पादन करें। शेष माह में तालाबों का गहरीकरण कर उन्हें पुन: जलभराव के लिये तैयार करें।
समीक्षा में बताया गया कि प्रदेश के जिलों में मत्स्य बीज उत्पादन (स्पॉन) सितम्बर माह तक विभागीय/निजी क्षेत्र/मत्स्य महासंघ का लक्ष्य 62 हजार 765 लाख था। इसके विरूद्ध उत्पादन 58 हजार 817 लाख हुआ। इस प्रकार लक्ष्य के विरूद्ध 94 प्रतिशत उत्पादन इन क्षेत्रों से किया गया। जबकि इसी तरह मत्स्य बीज उत्पादन स्टेंडर्ड फ्राई की श्रेणी में सभी क्षेत्रों में लक्ष्य 14 हजार 160 लाख रखा गया था। इसके विरूद्ध 11 हजार 645 लाख बीज का उत्पादन किया गया। जो निर्धारित लक्ष्य का 82 प्रतिशत है।
समीक्षा बैठक में संचालक मत्स्य संचालनालय श्री ओ.पी. सक्सेना एवं सभी जिलों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!