CBI ने 20 लाख की रिश्वत मामले में NHAI के जीएम समेत 6 लोगों को किया  गिरफ्तार, 1 करोड़ 10 लाख बरामद

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 20 लाख रुपए की रिश्वतखोरी मामले में एनएचएआई के जीएम, डीजीएम और एक निजी कंपनी के दो निदेशकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने रिश्वत की रकम जब्त कर लिया है। साथ ही 1.10 करोड़ रुपए कैश बरामद किए है। सीबीआई की इस कार्रवाई में NHAI के महाप्रबंधक, हरदा में पदस्थ उप महाप्रबंधक समेत निदेशक गिरफ्त में आए हैं। दरअसल भोपाल की कंपनी के निदेशक पर आरोप है कि NHAI की सड़क परियोजनाओं के प्रमाण पत्र जारी करने और बिल की प्रोसेसिंग करने के लिए कर्मचारियों को रिश्वत दी जा रही थी। कंपनी का एक कर्मचारी प्रोजेक्ट आउटर रिंग के लिए रिश्वत के बदले लंबित बिलों के प्रोसेसिंग और पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने सहित लंबित मामलों को निपटाने के लिए जीएम और पीडी, एनएचएआई, पीआईयू, नागपुर के साथ संपर्क में था।

मामला सामने आने के बाद सीबीआइ ने जाल बिछाकर 20 लाख की रिश्वत देने के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कई कार्यालयों में छापेमारी की गई जहां से 1 करोड़ 10 लाख कैश समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। 

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

• नागपुर में पदस्थ NHAI के महाप्रबंधक अरविंद काले

• हरदा में पदस्थ NHAI उप महाप्रबंधक बृजेश कुमार साहू

• भोपाल की  कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक अनिल बंसल  और कुणाल बंसल

•  कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी सी कृष्णा और छतर सिंह लोधी

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!