ओम प्रकाश राजभर के बयान पर भड़के शिक्षक भर्ती के अभ्यार्थी, सुनाई खरी-खोटी

यूपी में पिछले 600 दिनों से 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर अभ्यार्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसे लेकर हाल ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का एक बयान वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों को लात खाने के ही लायक बताया. ये बात उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देते समय कही, जिस पर अभ्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है. अभ्यार्थियों ने राजभर को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.

दरअसल ओम प्रकाश राजभर के इंटरव्यू का एक छह सैकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं प्रदर्शनकारी छात्र लात खाने के ही लायक है. इस वीडियो को सपा और कांग्रेस कई नेताओं ने शेयर किया और राजभर के बयान पर आपत्ति जताई.

राजभर के बयान पर भड़के शिक्षक अभ्यार्थी
राजभर के इसी बयान पर शिक्षक भर्ती के अभ्यार्थी अमरेंद्र पटेल ने वीडियो के जरिए जमकर गुस्सा निकाला. अमरेंद्र ने कहा कि “हम 620 दिनों से लगातार शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे हैं. हमने उत्तर प्रदेश के जितने भी बीजेपी, अपना दल, सुभासपा, संजय निषाद सबके यहां पचास-पचास बार लगाए होंगे लेकिन सब लोगों ने हमें कमजोर करने की कोशिश की. सबने निराशा दी, सब ऐसे व्यवहार कर रहे हैं थे जैसे यूपी सरकार में उनकी कुछ नहीं चलती.”

राजभर को सुनाई खरी-खोटी
शिक्षक भर्ती अभ्यार्थी ने कहा,”हम शांति से 620 दिन से आंदोलन कर रहे हैं. और 60 दिन से अंशकालिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं कोई समाज का नेता हमारी मदद नहीं कर रहा है. और कल हमने बयान देखा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में जो अभ्यार्थी धरने पर बैठे हैं वो पिछड़े दलित हैं और वो लात खाने के योग्य हैं. तो मैं ओम प्रकाश राजभर विधायक कहना चाहता हूँ कि हम लोग आपको हमेशा माननीय मंत्री से कम नहीं कहे हमेशा हमें लगा कि आप पिछड़े दलितों की आवाज उठाते हैं लेकिन जब आप सपा के साथ रहोगे तो हमारे सीएम योगी आदित्यनाथ जी को गाली दोगे और अकेले रहोगे तो उनको गाली दोगे.”

अमरेंद्र पटेल ने कहा, ओम प्रकाश राजभर और उनके दोनों बेटों को अपनी मानसिक स्थिति की जांच करानी चाहिए. ऐसे बयान दोंगे तो चुनाव लड़ने के लायक भी नहीं बचोगे. तुम हमें लात मारोगे… तुम पिछड़े-दलितों को लात मारोगे, हमारे वोटों का सौदा करोंगे ये हम नहीं होने देंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!