बीजेपी के सिंबल पर पहली बार मैदान में होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. बीजेपी की ओर से शनिवार को 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई. मध्य प्रदेश की 29 में से 25 सीटों के लिए भी उम्मीदवार घोषित कर दिए गए. बीजेपी ने गुना लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया साल 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे. वह गुना सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कृष्णपाल सिंह यादव से हार गए थे. तब सिंधिया को 4,86,105 वोट मिले थे और वह लगभग 1.25 लाख वोटों के अंतर से मुकाबला हार गए थे. गुना लोकसभा सीट 1957 से ही सिंधिया परिवार का गढ़ मानी जाती है. यहां अब तक जितने चुनाव हुए उनमें बीजेपी को जीत तभी नसीब हुई, जब उसने यहां से विजयाराजे सिंधिया को मैदान में उतारा.

गुना से 14 बार ‘महल’ के ही उम्मीदवार को ही मिली जीत
वहीं बात की जाए गुना लोकसभा सीट से पार्टियों के हार जीत की तो यहां हुए अब तक हुए चुनावों में नौ बार कांग्रेस को जीत हासिल हुई. बीजेपी यहां पांच बार, एक बार जनसंघ और एक बार स्वतंत्र पार्टी जीती. यहां 1952 से 2019 तक 16 लोकसभा चुनाव हुए. एक दिलचस्प आकंड़ा ये भी है कि यहां 14 बार ‘महल’ के ही उम्मीदवार को जीत हासिल हुई, गुना के जातिगत समीकरण को देखा जाए तो यहां अनुसूचित जनजाति की आबादी सबसे अधिक दो लाख 30 हजार से ज्यादा है. उसके बाद अनुसूचित जाति की आबादी है, जो एक लाख से अधिक है.

वहीं यहां ब्राह्नण 80 हजार, यादव 73 हजार, कुशवाहा 60 हजार, रघुवंशी 32 हजार, मुस्लिम 20 हजार और वैश्य जैन-20 हजार हैं. गुना की कुल जनसंख्या की बात की जाए तो यहां की जनसंख्या 24 लाख 93 हजार 675 है. यहां कुल वोटर्स की संख्या 11,78,423 है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!