हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अभी मेरा इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं है. हमारे पर्यवेक्षक यहां आए हैं, उन्होंने परिस्थिति को देखा है और फिर स्पीकर ने फैसला लिया है, इसलिए मेरा इसपर कुछ कहना उचित नहीं है.
विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि आज ऑब्जर्वर से जाकर मिलेंगे. बॉल अब ऑब्जर्वर के हाथ में है. मुख्यमंत्री हमारे बड़े भाई हैं और कोई दरार नहीं है. ऑब्जर्वर से मिलकर चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री का मान-सम्मान करते हैं, हम जाएंगे और बात करेंगे. मैं नाशता कम करता हूं.









