27 साल की उम्र में 60 की दिखने लगी हिबा नवाब, फैंस को लगा झटका

एक्ट्रेस हिबा नवाब की खूबसूरती के कई लोग दीवाने है अब उनका एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है. अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस के होश उड़ने वाली हिबा नवाब को लेटेस्ट वीडियो में पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है. अब अचानक ही एक्ट्रेस की शक्ल में कई बदलाव दिख रहे हैं. ‘जीजाजी छत पर हैं’ की ‘इलायची जी’ यानी हिबा अब पूरी तरह से बदल चुकी हैं और सामने आए इस वीडियो में वो अपनी दोस्त से बोटोक्स की बातें करती दिख रही हैं. तो क्या अब एक्ट्रेस का जो चेहरा इतना बदल गया है उसका कारण कोई सर्जरी या बोटोक्स ट्रीटमेंट है? चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे राज क्या है.

27 साल की उम्र में 60 साल की दिखने लगीं हिबा

दरअसल, खुद हिबा नवाब ने इस बदले हुलिए का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस महज 27 साल की उम्र में बूढी दिख रही हैं. जहां बाकी एक्ट्रेस दिन पर दिन जवान होती जा रही हैं, वहीं हिबा कम उम्र में बूढी कैसे हो गईं ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है. सामने आए इस वीडियो में उनके चेहरे पर काफी झुर्रियां नजर आ रही हैं. हिबा नवाब (Hiba Nawab) को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो 60 साल की हो गई हों. उनके साथ दिख रही उनकी दोस्त का भी कुछ ऐसा ही हाल है. आशना किशोर भी अचानक बूढी दिख रही हैं.

क्या है बूढ़ापे की वजह?

तो बता दें, ऐसा कुछ भी नहीं है न तो इन दोनों एक्ट्रेसेस ने कोई सर्जरी करवाई है न ही बोटोक्स का सहारा लिया है. उनके चेहरे पर किसी भी तरह का कोई रिएक्शन भी नहीं हुआ है. ये तो बस फिल्टर का कमाल है जो इन दोनों ने मजेदार वीडियो शूट करने के लिए इस्तेमाल किया है. इस वायरल वीडियो में हिबा नवाब और आशना किशोर को पंजाबी में बातें करते हुए देखा जा सकता है. ये दोनों बुढ़ापे में क्या करेंगी और कैसे बात करेंगी इसकी झलक इस वीडियो के जरिए इन्होंने फैंस को दिखाई है. इस दौरान दोनों काफी फनी लग रही हैं. इन दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

ये रहा फैंस का रिएक्शंस

इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा है, ‘हिबा मैडम आप पहचान में नहीं आ रहे हैं. कौन-सी है यार हिबा? अब वाली हिबा मैडम तो बहुत अच्छी हैं. हम दुआ करते हैं कि आप ऐसे ही खुश रहें और खूबसूरत रहें.’ तो एक्टर जय सोनी भी इस वीडियो को देख अपनी हंसी रोक नहीं पाए. तो एक यूजर ने मजाक में कहा, ‘अंडर 30 में भी बूढ़े लग रहे हो तुम लोग.’ एक फैन ने कहा, ‘अब भी खूबसूरत लग रहे हो. तो किसी ने लिखा ‘हेलो आंटी.’ एक शख्स ने लिखा, ‘बुढ़ापा जल्दी आ गया आप दोनों का.’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!