आज पंचतत्व में विलीन होगा पंकज उधास का पार्थिव शरीर, बेटी ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 72 साल के थे। पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन होगा। बेटी नायाब ने बताया कि 27 फरवरी की शाम तीन से पांच बजे के बीच अंतिम संस्कार होगा।गजल गायक पंकज उधास के निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने सुबह इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के निधन की पुष्टि की। वहीं, अब नायाब ने दिवंगत गजल गायक के अंतिम संस्कार पर भी अपडेट दिया है। नायाब ने पोस्ट कर बताया है कि पंकज उधास का अंतिम संस्कार 27 फरवरी को 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंकज उधास को श्रद्धांजलि अर्पित की है। माननीय प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, ‘हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ सालों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीत याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।’

सदमे में विशाल ददलानी

मशहूर प्लेबैक सिंगर और संगीत निर्देशक विशाल ददलानी को भी पंकज उधास के निधन से बेहद ठेस पहुंची है। संगीतकार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत गायक का एक फोटो साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

पंकज उधास के निधन से स्तब्ध अनूप जलोटा

मशहूर संगीतकार और गायक अनूप जलोटा ने पोस्ट कर पंकज उधास को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अनूप ने दिवंगत गजल गायक के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘स्तब्ध करने वाला। संगीत जगत के दिग्गज और मेरे मित्र  पंकज उधास का निधन। हम इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।’

पंकज उधास को उनके बेहतरीन काम के लिए साल 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।

 शंकर महादेवन ने जताया दुख
पंकज उधास के निधन पर लोकप्रिय गायक और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन भी सदमे में हैं। उन्होंने पंकज उधास के निधन को संगीत जगत का बड़ा नुकसान बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई नहीं हो सकती। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!