मिलावट से मुक्ति अभियान: खाद्य विभाग ने कई प्रतिष्ठानों पर की छापामार कार्रवाई, जांच के लिए भेजे सैंपल, लगाया जुर्माना

 जबलपुर। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत लगातार खाद्य सुरक्षा प्रशासन जबलपुर द्वारा कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। सबसे लांबा जी नमकीन एंड स्वीट्स के यहां कच्चा माल एवं तैयार उत्पाद से आठ नमूने जांच के लिए लेकर भोपाल भेजे गए है। वहीं मौके पर मिला खराब तेल भी नष्ट किया गया। इसके आलावा खाद्य विभाग ने 2000 का स्पॉट जुर्माना भी लगाया। टीम के द्वारा ओमप्रकाश बेकरी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों की जांच की गई एवं साफ सफाई हेतु सुधार नोटिस भी दिया गया। साथ ही वनस्पति एवं अन्य बेकरी प्रोडक्ट्स के लीगल नमूने लेकर संयुक्त दल ने नगर निगम की टीम द्वारा 12000 का स्पॉट फाइन भी संस्थान पर लगाया। इसके अलावा मानस भवन राइट टाउन के सामने बर्गर सिंह का औचक निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की गई। मौके पर उपयोग हो रहे फ्राइंग पेन से तेल एवं बर्गर के नमूने लिए गए l सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, माधुरी मिश्रा एवं सारिका दीक्षित साथ ही नगर निगम से मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रितेश मसोड्डकर स्वच्छता निरीक्षक अमन चतुर्वेदी, अनिता पांडे एवं टी राजू उपस्थित रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!