मुंबई । आयुष्मान खुराना दर्शकों से अपनी फिल्मों को मिल रहे समर्थन के चलते काफी खुश हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल कमाई के मामले में अब तक की उनकी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस पर आयुष्मान ने कहा कि नए माइलस्टोन को छूना बेहद अच्छा लगता है। वहीं ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ‘फिल्म ‘बधाई हो को पछाड़ते हुए अब आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल कमाई के मामले में अब तक की उनकी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। उन्होंने आगे लिखा, ‘भारत में (पांचवां हफ्ता) शुक्रवार 35 लाख, शनिवार 60 लाख, रविवार 75 लाख, कुल 139.70 करोड़। साल 2012 में ‘विक्की डोनर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान इससे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘एक कलाकार होने के नाते आप बस इतना ही कर सकते हो कि आप इस बात में विश्वास करें जो फिल्म आपने चुनी है, वह अच्छी है और इससे लोगों का मनोरंजन होगा। उन्होंने आगे कहा, ‘नए माइलस्टोन तक पहुंचना हमेशा अद्भुत होता है और मेरी फिल्में दर्शकों को जैसे पसंद आ रही हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं।
भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में
आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…









