
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और टेलीविजन दुनिया की कॉमेडियन भारती सिंह ने गुरुवार यानी 22 फरवरी को बाबा महाकाल के दर्शन कर मंदिर में पूजा-अर्चना की। भस्म आरती में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश प्रगति करे, विश्व गुरु के स्थान पर हमारा देश पहुंचे।मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भस्म आरती में शामिल होने के बाद कहा, आज परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए हैं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि हमारा देश प्रगति करे, सभी लोग खुश रहे। वहीं कॉमेडियन भारती सिंह ने भी बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की।दर्शन के बाद भारती सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैं बाबा महाकाल को देखती रही। कुछ मांगने का समय ही नहीं मिला। मेरी आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि अद्भुत नजारा था। बाबा महाकाल सभी को स्वस्थ रखें।