‘राज्यसभा न भेजने से नाराज हुए कमलनाथ…’ कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, कहा- BJP के शिकंजे से डरे हैं, पहले सिंधिया भाजपा में गए और अब

ग्वालियर। कमलनाथ-नकुलनाथ के BJP में शामिल होने की चर्चाओं पर कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि निश्चित रूप से कमलनाथ पर दबाब बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ED और सीबीआई का सहारा लेकर हमारे नेताओं को खरीदने और डराने धमकाने का काम कर रही है, पार्टी को तोड़ने का काम कर रही है। इसका जवाब जनता जरूर देगी। पहले सिंधिया को राज्यसभा नही भेजा तो वह कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हो गए। शायद अबकी बार कमलनाथ को राज्यसभा न भेजते हुए अशोक सिंह को भेजने से कमलनाथ नाराज हुए हैं।

BJP के शिकंजे से डरे हैं 

कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने आगे कहा कि पहले सिंधिया को राज्यसभा नही भेजा तो वह कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हो गए। शायद अबकी बार कमलनाथ को राज्यसभा न भेजते हुए अशोक सिंह को भेजने से कमलनाथ नाराज हुए हैं। इन चर्चाओं को लेकर विधायक सिकरवार ने कहा कि कमलनाथ किस कारण से नाराज हैं यह पता नहीं है लेकिन वे भारतीय जनता पार्टी के शिकंजे से डरे हुए हैं। मेरी किसी नेता से कोई चर्चा नहीं हुई है। मैं कांग्रेस का सिपाही हूं, कांग्रेस में ही रहूंगा । पार्टी के डगमगाने की कोई स्थिति नहीं है।

कुछ लोगों का काम होता है प्रोफाइल बदलना

विधायक ने कांग्रेस के उन नेताओं पर भी तंज कसा है जिन्होंने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल बदली है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों का काम होता है प्रोफाइल बदलना, वह प्रोफाइल बदलते रहते हैं। कांग्रेस एकजुट है और सभी लोग एक साथ हैं। 

जो बीजेपी में जाएगा उसका नाम आएगा 

वही जबलपुर महापौर के बीजेपी में शामिल होने के बाद ग्वालियर महापौर डॉ शोभा सिकरवार के भी जल्द बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं को लेकर उनका बयान सामने आया है। शोभा सिकरवार का कहना है कि ऐसी हलचल है तो बहुत है, आगे सुनाई भी देती रहेगी। लेकिन हम अपनी पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित है पार्टी के लिए ही काम करते हैं।  जबलपुर महापौर के बाद मुरैना और ग्वालियर की चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि नाम तो किसी का भी चल सकता है, लेकिन जो बीजेपी में जाएगा उसका नाम सामने आएगा। मैं अपनी पार्टी में रहकर ही काम करना चाहती हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!