मुख्यमंत्री कमलनाथ दो दिवसीय इंदौर भ्रमण पर कल इंदौर आयेगें

इंदौर । मुख्यमंत्री कमल नाथ दो दिवसीय इंदौर भ्रमण पर कल आयेगें। कमल नाथ इस दौरान इंदौर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें तथा अनेक उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कमल नाथ कल 17 अक्टूबर 2019 को दोपहर 2 बजे इंदौर एयरपोर्ट आयेगें। वे दोपहर ढा़ई बजे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के घर , अपरान्ह 3 बजे पूर्व मंत्री चन्द्रप्रभाष शेखर तथा शाम 4 बजे अपने ओएसडी प्रवीण कक्कर के निवास पहुंचेगें। शाम साढ़े 4 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगें। शाम 4:45 बजे पीथमपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बैठक करेगें। शाम 5:15 बजे इम्पेट्स टेक्नोलॉजी यू.एस.ए के सीईओ प्रवीण कांकरिया शाम 5.30 बजे ई.डी. आईनॉक्स एयर, शाम 5.45 बजे महेन्द्रा एग्रीकल्चर, शाम 6.15 बजे स्टॉर ग्रुप के रमेश सिंह चौरसियां, शाम साढ़े 6 बजे सिम्बियोटेक के अनिल सतवानी तथा शाम 6.45 बजे एडीजी वरूण कपूर से चर्चा करेगें। रात्रि 08 बजे होटल मेरियट में भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई) के साथ भोजन करेगें। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम इंदौर में ही करेगें।

अगले दिन मुख्यमंत्री श्री नाथ 18 अक्टूबर का सुबह 11 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मैग्नीफिसेंट एमपी कार्यक्रम में भाग लेगें। दोपहर 01 बजे लंच करेगें। शाम 5 बजे होटल मेरियट में भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई) नेशनल काउंसिल की मीटिंग में शामिल होगें। शाम 07 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्य कार्यक्रम के समापन समारोह तथा रात्रि भोज में भाग लेगें। मुख्यमंत्री कमल नाथ रात्रि विश्राम इंदौर में करेगें

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!