राज्यसभा भेजे जाने वाले नेताओं के लिए बीजेपी की तरफ से अशोक चव्हाण, हर्षवर्धन पाटील, विश्वास पाठक और मेधा कुलकर्णी के नाम की चर्चा चल रही है. सूत्रों ने बताया है कि इन नेताओं को महाराष्ट्र से राज्यसभा में भेजा जा सकता है. राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को होने वाले हैं, जिसमें महाराष्ट्र की छह सीटें भी शामिल हैं. कहा ये भी जा रहा है कि इन चारों नामों को लेकर पार्टी आलाकमान को जानकारी दे दी गई है.









