राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया कैंडिडेट

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने देश के विभिन्न राज्यों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर मुहर लगाई है. बता दें कि राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी. इन 56 सीटों में से एक सीट छत्तीसगढ़ की भी है. यहां से वर्तमान में बीजेपी की दिग्गज नेत्री सरोज पांडेय राज्यसभा सांसद हैं. चुनाव आयोग के अनुसार जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनका कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है. अभी राज्‍य की 5 में से राज्‍यसभा की 4 सीट कांग्रेस के पास है.

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की है. जिनमें छत्तीसगढ़ के लिए राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का चयन किया गया है. लेकिन क्या आप ये जानते है कि राजा देवेंद्र प्रताप सिंह कौन है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि राजा देवेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में सरगुजा के लैलूंगा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। वे रायगढ़ रियासत के महाराजा स्व. चक्रधर सिंह के प्रपौत्र हैं.

बता दें कि राजा देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ जिले के लैलूंगा के गोंड (आदिवासी) राजा है और रायगढ़ रियासत के महाराजा स्व. चक्रधर सिंह के प्रपौत्र है. उनके पिता स्व. सुरेन्द्र कुमार सिंह कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते थे और दो दशक से भी अधिक समय तक लैलूंगा के विधायक रहे. वे एक बार राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं. लेकिन उनके पुत्र राजा देवेन्द्र प्रताप ने कांग्रेस की जगह भाजपा का दामन थामा और लगातार 20 साल से पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं. मौजूदा समय में वे रायगढ़ जिला पंचायत के सदस्य हैं. उन्होंने लैलूंगा से विधानसभा के लिए टिकट के दावेदारी भी की थी.

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य के अलावा रायगढ़ स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी, चक्रधर समारोह महोत्सव आयोजन समिति रायगढ़ के सदस्य और रेल मंत्रालय में रेलवे हिन्दी सलाकार समिती के सदस्य भी है, इसके अलावा बिलासपुर संभाग में जनजाति गौरव समाज के अध्यक्ष, जनजाति सुरक्षा मंच जिला रायगढ़ के संयोजक और जिला गोंड़ समाज रायगढ़ के संरक्षक भी है.

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह की राजनैतिक गतिविधियां

बता दें कि राजा देवेंद्र प्रताप सिंह काफी समय से राजनीति में सक्रीय है. साल 2005-2006 में वे छ. ग. प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने. साल 2008 में वे बीजेपी छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य रहे. साल 2011-2012 में वे अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला रायगढ़ के अध्यक्ष रहे. साल 2011 में वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी अ.ज.जा. मोर्चा दिल्ली में विशेष आमंत्रित सदस्य बने.

शिक्षा और पेशा

बता दें कि राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायपुर स्थित राजुकुमार कॉलेज से पूरी की, वहीं सेन्ट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से उन्होंने बी.ए. में स्नातक किया है और इतिहास में एम.ए. किया है. वर्तमान में उनके पास (पेट्रोल पंप) भारत पेट्रोलियम रायगढ़ का डिलर रिटेल आउटलेट है. इसके अलावा वे कृषि के काम से भी जुड़े हुए है.

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी कैंडिडेट के नामों की लिस्ट

27 फरवरी को ही आएंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी और इसी दिन नतीजे आएंगे. चुनाव के लिए आयोग 8 फरवरी को अधिसूचना जारी करेगा. नामांकन पत्रों की जांच की तारीख 16 फरवरी है. उम्मीदवार 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!