एक मजिस्ट्रेट, 11 पुलिसवालों को थाने में जलाने की थी तैयारी; SSP बोले- मैडम, एक-एक जवान मेरी संपत्ति

उपद्रवियों ने एक मजिस्ट्रेट और 11 पुलिस कर्मियों को बनभूलपुरा थाने में जलाकर मारने का प्रयास किया। एसएसपी समय से पुलिस को वहां मूव नहीं कराते तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

उपद्रवियों ने बनभूलपुरा क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। जब पुलिस मलिक के बगीचे में धार्मिक संरचना तोड़कर भागी तो लोगों ने यहां तो पुलिस पर भारी पत्थर किया ही। दूसरी तरफ इनका दूसरा जत्था बनभूलपुरा आ धमका। उस समय मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मी बाहर खड़े थे। उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया।

सभी लोग जान बचाने के लिए थाने के अंदर भागे। उन्होंने थाने में अपने को बंद कर लिया। भीड़ ने थाने में पथराव कर दिया। इसके बाद बाहर लगे सीसीटीवी को भी तोड़ दिए। पुलिस कर्मियों ने माल खाने में छुपकर जान बचाई। इसके बाद दंगईयों ने थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की पेट्रोल बम डालकर थाने में आग लगा दी।

मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों ने प्रशासन और एसएसपी को सूचना दी। धुंए के कारण इन सभी का दम घुटने लगा। एसएसपी ने मौके पर फायर ब्रिगेड वाहन को भेजा। साथ ही फोर्स को बनभूलपुरा थाने मूव कराया गया। हवाई फायर के निर्देश दिए। इसके बाद बनभूलपुरा थाने में और उपद्रवियों पर पानी की बौछार की गई।
इसके बाद फोर्स भेजकर इन सभी को निकाला गया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा मौके पर भेजे साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से पैर में गोली मारने के आदेश जारी हुए। इसके बाद पुलिस ने गोलियों की बौछार कर दी। एक गोली दंगाई को लगी। गोली लगते ही सभी दंगाई भागने लगे।

एक-एक जवान मेरी संपत्ति है गोली मारने के आदेश जारी करो: एसएसपी
बनभूलपुरा थाने में आग लगने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को जब पता चला कि बनभूलपुरा थाने में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी फंसे हैं। साथ ही उन्हें पता चला कि मलिक के बगीचे आसपास कई पुलिसकर्मी पीछे छूट गए हैं और इन्होंने घरों में पनाह ली है तो एसएसपी ने मजिस्ट्रेट से पैरों में गोली चलाने के आदेश जारी करने को कहा।

बोले- मैडम मेरा एक-एक जवान मेरी संपत्ति है। उपद्रवी पूरी तरह बेकाबू हो गए हैं। अपने जवानों को बचाने के लिए पैरों में गोली चलाने के आदेश तुरंत जारी कीजिए। इसके करीब 15 मिनट बाद वायरलेस पर मजिस्ट्रेट ने उपद्रवियों के पैरों में गोली चलाने के आदेश जारी किए गए।
दंगाइयों ने आधे घंटे में बनाए पेट्रोल बम
बनभूलपुरा में कई ऐसे उपद्रवी थे जिन्हें पेट्रोल बम बनाना आता है। पुलिस की ओर से पथराव और आंसू गैस के छोड़े जाने के बाद उपद्रवियों ने आधे घंटे में पेट्रोल बम तैयार किए और पुलिस पर चलाने शुरू कर दिए। दोनों ओर से पथराव होने के कारण कई बार उपद्रवियों ने बिना जलाए ही पेट्रोल बम पुलिस पर फेंक दिए।

बृहस्पतिवार को अवैध मदरसा और धार्मिक स्थल तोड़ने के दौरान चारों ओर से घिरी पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने भी पथराव का जवाब दिया और आंसू गैस के गोले भी दागने शुरू किए। अंधेरा होने लगा तो उपद्रवी कोल्ड ड्रिंक की बोतल ले आए और पास खड़ी मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरने लगे। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही पेट्रोल बम तैयार किए। इस दौरान उन्हें मात्र आधा घंटा लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पांच लड़के पेट्रोल बम बना रहे थे और गलियों से पुलिस के वाहनों पर फेंक रहे थे। इस दौरान मुखानी एसओ की गाड़ी में एक पेट्रोल बम आकर गिरा और गाड़ी में आग लग गई। पुलिस कर्मी गाड़ी छोड़कर भागे। दूसरा पेट्रोल बम उपद्रवियों ने पुलिस की पीसीआर पर फेंका जिससे पुलिस की पीसीआर वैन में आग लग गई।
भागते हुए पुलिस के जवानों पर भी पेट्रोल बम फेंके गए। गनीमत रही की कई पेट्रोल बम में आग नहीं लग पाई। बनभूलपुरा थाना भी उपद्रवियों ने एक साथ कई पेट्रोल बम फेंककर फूंक दिया। यहां भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!