सीएम मोहन ने पकड़ा ब्रश: बनाया कमल का फूल, दीवार पर लिखा- ‘एक बार फिर मोदी सरकार’

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव शनिवार को एक अलग भूमिका में नजर आए। मुख्यमंत्री के हाथ में ब्रश था, पास में कलर रखे हुए थे। सीएम ने ब्रश कलर में डुबोया और दीवार पर लिखा ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’। सीएम ने दीवार पर कमल का फूल भी बनाया और लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि मुझे सरकार का काम भी करना है और पार्टी का भी काम करना है।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी का मध्य प्रदेश में गांव चलो अभियान सतत जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गांवों में रात्रिविश्राम करने के साथ दीवार लेखन का काम भी कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत सीएम डाॅ. मोहन यादव शनिवार सुबह भोपाल के लालघाटी चैराहा पहुंचे। सीएम ने यहां दीवार पर लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का नारा लिखा। साथ ही कमल का फूल बनाकर उसमें रंग भी भरे।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का आह्वान
दीवार लेखन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर प्रदेश में दीवार लेखन का कार्य हो रहा है। लोगों की सहमति लेकर भी दीवारों पर पार्टी का नारा लिखा जा रहा है। जिन लोगों की दीवारें हैं, पहले उनसे चर्चा की जाती है। दीवार मालिक की अनुमति के बाद ही दीवार लेखन का काम हो रहा है। सीएम ने कहा कि मुझे सरकार का भी काम करना है और पार्टी का भी काम करना है।

मुख्यमंत्री मोहन ने हटवाए लाल कारपेट
दीवार लेखन के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हुआ तो अफसरों ने मौके पर लाल कारपेट बिछा दिए। कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री को इस बात की जानकारी लगी तो मुख्यमंत्री ने कहा दीवार लेखन का कार्य है। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता के नाते ही दीवार लेखन कर रहा हूं। ऐसे में वहां किसी तरह के कारपेट की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अफसरों ने तुरंत लाल कारपेट हटा दिए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!