भारत में बढ़ रही iPhone की डिमांड, पहली बार बिके 1 करोड़ से ज्यादा iPhone, तोड़े सारे रिकॉर्ड

एप्पल कंपनी के आईफोन को खरीदने के लिए ज्यादातर एंड्रॉयज यूजर्स बेताब रहते हैं, लेकिन इस फोन की महंगी कीमत यूजर्स की अड़चन बन जाती है. हालांकि, फिर भी भारत में पिछले कुछ सालों से आईफोन यूजर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है, जिसका फायदा सीधा एप्पल कंपनी को हुआ है. 2023 में पहली बार भारत में एप्पल के आईफोन का इतना क्रेज देखने को मिला कि कंपनी ने बाकी सभी कंपनियों के पुराने कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. काउंटरपॉइंट्स के जरिए सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल ने 2023 साल के दौरान भारत में आईफोन के सबसे ज्यादा 1 करोड़ से भी ज्यादा यूनिट्स बेचे हैं.

बढ़ रही iPhone की डिमांड
भारत स्मार्टफोन मार्केट में ओवरऑल सेल की बात करें, तो यहां एंट्री लेवल और मिड सेगमेंट वाले स्मार्टफोन्स का बोलबाला है. हालांकि, iPhone के शिपमेंट काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है. स्मार्टफोन यूजर्स में एक महत्वपूर्ण शिफ्ट देखने को मिला है, जो पिछले फोन्स से नए iPhones को अलग करता है. लेटेस्ट क्वार्टर में iPhone 15 सीरीज को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है. सेल्स में 45 परसेंट मार्केट iPhone 15 सीरीज का है, जबकि इसका सबसे क्लोज कंपटीशन iPhone 14 सीरीज रही है. वहीं iPhone 13 सीरीज की सेल 21 परसेंट रही है. तीनों ही सीरीज में सबसे ज्यादा यूनिट्स iPhone 15 सीरीज की बिकी हैं.

फेस्टिव सीजन का मिला फायदा
इस शिफ्ट से साफ होता है कि भारतीय यूजर्स पुराने iPhone से ऊपर नए को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. फेस्टिवल ऑफर्स और दिवाली के सीजन की वजह से ऐपल की सेल में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है. कंपनी की सेल में 7 परसेंट की ग्रोथ पिछले साल के मुकाबले हुई है.
कंपनी ने अपने विभिन्न स्मार्टफोन्स पर ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर किया है. इन डिस्काउंट ऑफर्स की बदौलत कंपनी की सेल में पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा इजाफा हुआ है. ध्यान रहे कि पिछले साल ही कंपनी ने भारत में अपने दो स्टोर- दिल्ली और मुंबई में खोले हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!